हरिद्वार में देर रात एक हाथी की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। देहरादून में उपासना एक्सप्रेस की चपेट में हाथी के आ जाने से नर हाथी की मौत हो गई है। सूचना से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। हादसा देर रात हरिद्वार रेंज में सीतापुर फाटक का है। वन विभाग की टीम वहां पहुंची। लोगों की भीड़ भी लग गई। हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर रिहायशी क्षेत्र में आया था। पटरी पार करते हुए वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हाथी का पोस्टमार्टम रेस्क्यू सेंटर में कराया जाएगा।
ट्रेन में आकर हाथी की मौत, मचा हड़कंप

