ऋषिकेश: गौरतलब है कि बीते दिन गुरूवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी ऋषिकेश एम्स रूटीन चेकअप है ऐसी खबर मिली थी लेकिन आज शुक्रवार सुबह खबर मिली है कि वो कोरोना जांच के बाद संक्रमित पाए गए हैं। उनके बेटे मनीष खंडूड़ी ने इसकी पुष्टि की। बृहस्पतिवार को थकावट और कमजोरी की शिकायत के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया था। चिकित्सकों ने विभिन्न पैथोलॉजी जांच के साथ उनकी कोरोना जांच कराई थी।
स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, एम्स निदेशक मीनू सिंह सहित कई लोग पूर्व मुख्यमंत्री से मिले थे। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12 बजे पूर्व मुख्यमंत्री बेटे मनीष खंडूड़ी के साथ देहरादून से कार में एम्स पहुंचे थे। यहां काडिर्योलॉजी विभाग में डॉ. बरुण कुमार ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। एम्स के पीआरओ हरीश मोहन थपलियाल ने बताया पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्डियोलॉजिस्ट को बताया कि उनको कमजोरी और थकावट महसूस हो रही है। चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया। रिपोर्ट आने पर वह संक्रमित मिले।

