अधिवक्ता के चैंबर में घुसकर मारी गोली, मौत 

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले खुलेआम बदमाशी जैसे आम हो गई है अब बदमाशों ने तहसील के अंदर घुसकर अधिवक्ता पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं हैं। जिस समय बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, उस वक्त अधिवक्ता खाना खा रहे थे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। 

बतादें कि ये घटना गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना इलाके में तहसील की है जहां चेंबर नंबर 95 घुसकर नकाबपोश दो बदमाशों ने अधिवक्ता मनोज चौधरी (38) के कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। उस समय मनोज अपने साथी मुनेश त्यागी के साथ खाना खा रहे थे।  यह मामला आज बुधवार 2 बजे का है। नकाबपोश बदमाश गोली मारकर मौके से फरार हो गए। चैंबर दुहाई निवासी बैनामा लेखक मुनेश त्यागी का है। मनोज गोविंदपुरम के रहने वाले थे। मनोज तहसील बार एसोसिएशन में कार्यकारिणी सदस्य रह चुके थे। मौके पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार पी, डीसीपी नगर निपुण अग्रवाल समेत पुलिस बल मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *