कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज बुधवार को कर्नाटक के मैसूर में गृहलक्ष्मी योजना की शुरुआत की। इस योजना का लाभ परिवार की महिला मुखिया को प्रतिमाह 2,000 रुपये से मिलेगा। 20000 की धनराशि महिला मुखिया को दी जाएगी। उद्घाटन कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मुख्या अतिथि बन पहुंचे।
योजना प्रदेश के 10,400 स्थानों पर एक साथ शुरू हुई है और कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी ने पांच चुनावी वादे किए थे, जिनमें गृहलक्ष्मी योजना भी शामिल थी जिसे पूरा किया गया है। कांग्रेस या उसके नेता कुछ कहते हैं, तो हम करके दिखाते हैं। हमनें पहले शक्ति योजना को भी पूरा किया जिसके कारण महिलाओं को बस में जाने के पैसे नहीं देने पढ़ते। अन्न भाग्य और गृह ज्योति योजना शुरू की गई। पांच योजनाओं में युवा निधि को छोड़कर बाकि सभी महिलाओं के लाभ के लिए है।सबसे पहले प्रतीकात्मक रूप से देवी चामुंडेश्वरी को 2000 रुपए की धनराशि समर्पित की गई।
क्या है योजना ?-
गृहलक्ष्मी योजना के अंतर्गत 1.11 करोड़ परिवारों की महिला मुखिया को 2,000 रुपये दिए जाएंगे जो कि उनके अकाउंट में सीधा ट्रांसफर होंगे। अगले साल लाभार्थियों की संख्या 1.3 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य है। इसमें गरीबी रेखा से नीचे और ऊपर के परिवारों की महिलाएं पात्र हैं। जो वस्तु और सेवा कर और आयकर रिटर्न दाखिल नहीं करते हैं। योजना के अंत्योदय कार्डधारक भी पात्र हैं।
इस योजना का सीधा उदेश्य परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी संभालने वाली और आत्मनिर्भर जीवन जीने के सपने को साकार करने वाली राज्य की एक करोड़ से अधिक महिलाओं को वित्तीय सहायता देना है।
किसे मिलेगा लाभ ?-
जुलाई में इस योजना के लाभ के लिए पंजीकरण शुरू हुए थे जिन महिलाओं ने ये करा लिया था इसमें 1.9 करोड़ महिलाओं ने पंजीकरण कराया है, जिन्हें सरकार की ओर से सहायता दी जाएगी। राज्य के सभी जिलों में अधिकतर लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका हैसहायता प्रदान करना है।

