हरियाणा: गौरतलब है की इन दिनों राहुल गांधी की भारत यात्रा जोरो पर हैं और इसी बीच देश में कोरोना वायरस का संकट दस्तक दे रहा है। जिस पर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राहुल को पत्र लिखकर इसे रोकने का आग्रह किया था जिसपर राहुल ने कहा है कि ‘केंद्र सरकार ने अब नया फॉर्मूला निकाला है। मुझे चिट्ठी लिखी है कि मास्क लगाओ… कोविड फैल रहा है। ये सब यात्रा रोकने के हथकंडे हैं। हिंदुस्तान की सच्चाई से ये लोग डर गए हैं। हमारी यात्रा कश्मीर तक पहुंचकर रहेगी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने 20 दिसंबर को राहुल गांधी को चिट्ठी लिखी थी। उन्होंने राहुल से यात्रा रोकने की अपील की थी।मनसुख मंडाविया ने पत्र में लिखा था कि देश में एक बार फिर से कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है, हेल्थ इमरजेंसी के हालात हैं। देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा को कृपया रोक दें।आपको बतादें कि राहुल गांधी 106 दिन से पैदल चल रहे हैं और उनके पैर में पट्टी भी बंधी हुई है।

