उत्तराखंड में कोरोना से फिर दहशत,189 नए मामलें,2 की मौत

देहरादून : देश में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार कम जरूर हुई लेकिन इसका ख़तरा थमा नहीं हैं। आज उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की इसी रफ़्तार ने फिरसे सभी को चौका दिया है और एक बार फिर सावधानियां बरतने जैसी स्थितियां पैदा होती दिख रही है। अगर हम बातें करें प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर कोरोना के मामलों की तो,189 नए संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 100 मरीज ठीक भी हुए हैं। आज दिन बुधवार को दो मरीजों की मौत ने भी हैरान कर दिया है जिससे लोगों में फिरसे इस वायरस के प्रति डर पैदा होने लगा है। सक्रिय मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। प्रदेश में फिलहाल 750 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि बीते दिन मंगलवार को प्रदेश में 666 सक्रिय मरीज पाए गए थे। 

स्वास्थ्य विभाग की मानें तो,आज बुधवार को 1586 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 113, हरिद्वार में 16, नैनीताल में 40, अल्मोड़ा, में आठ, चमोली में एक, पौड़ी और उत्तरकाशी में तीन-तीन व ऊधमिसंह नगर में पांच संक्रमित मरीज मिले हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 95.36 प्रतिशत और संक्रमण दर 10.65 प्रतिशत दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *