गौरतलब है कि देश का सबसे बड़ा प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स की आगामी फिल्मों के ओटीटी राइट्स को लेकर फैली चर्चाओं पर कंपनी ने अब खुद अपना ओटीटी लाने का भी मन तैयार कर लिया है। यशराज फिल्म्स की कई तैयार हो रहीं फिल्मों में करीब 1200 करोड़ रुपये दांव पर लगे होने की बात सामने आई है। अब अपने बिज़्नीज़ को और बढ़ाते हुए कंपनी की योजना फिर से वेब सीरीज और टीवी शोज तैयार करने की है। इसके लिए करीब 500 करोड़ रुपये का निवेश करने को कंपनी प्रबंधन ने मंजूरी दे दी है। यशराज फिल्म्स ने अपनी पुरानी तमाम फिल्मों के ओटीटी राइट्स अलग अलग कंपनियों को दे रखे हैं। ये सौदे पूरे होने के बाद यशराज फिल्म्स की ये फिल्में भी उसके अपने ओटीटी पर ही उपलब्ध हो जाएंगी।
निर्देशक बनकर बलदेव राज ने खूब नाम कमाया,खूब चर्चाएं, तालियां और शोहरत होने के बाद अब बीआर चोपड़ा के भाई यश चोपड़ा ने उस समय के सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ मिलकर यश राज फिल्म्स की नींव 1970 में डाली थी। कंपनी के 50 साल पूरे होने के बाद प्रोडक्शन हाउस ने शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के बेटे जुनैद खान को लेकर एक के बाद एक कई फिल्में शुरू कीं। इनमें से ‘पठान’, ‘टाइगर 3’ और ‘महाराजा’ निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं।कंपनी की हिट फिल्म ‘बंटी और बबली’ की सीक्वेल अगले हफ्ते रिलीज हो रही है। इसके बाद यशराज फिल्म्स की तीन और फिल्में पूरी होकर रिलीज की कतार में हैं। अगले साल के शुरू के तीनों महीनों में कंपनी की तीन फिल्में ‘पृथ्वीराज’, ‘जयेशभाई जोरदार’ और ‘शमशेरा’ एक के बाद एक रिलीज होने वाली हैं।

