लखीमपुर खीरी ; लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में तीन अक्टूबर को हुए बवाल के बाद 28 अक्टूबर को जिला अधिकारी (डीएम) डॉ. अरविंद चौरसिया के इसमें आरोपी पाए जानें के बाद अब इस काण्ड में पुलिस अधीक्षक (एसपी) विजय ढुल पर भी बम फूटा है। लखनऊ कमिश्नरेट में कार्यक्रत रहे,आईपीएस संजीव सुमन को खीरी का नया एसपी चुना गया है।
इस काण्ड में जब डीएम पर कार्रवाई की गई है, जिसके बाद 14 दिन बाद एसपी पर कार्रवाई की गई है। आईपीएस अधिकारी संजीव सुमन इससे पहले लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात थे। लखीमपुर खीरी का डीएम महेंद्र प्रताप सिंह को बनाया गया है, जो मैनपुरी से यहां भेजे गए थे। तिकुनियां कांड में डीएम और एसपी के तबादले काफी पहले हो जाने थे, लेकिन बाढ़ की वजह से यह टल गया था।
लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने कृषि कानूनों के विरोध में,किसानों के लिए 26 सितंबर को एक जनसभा में विवादित बयान दिया था। और कहा था कि “हम आपको सुधार देंगे, दो मिनट लगेंगे”। इसके बाद किसानों ने मंत्री का विरोध शुरू कर दिया। तीन अक्तूबर को केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा और प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को एक कार्यक्रम में पहुंचना था। किसानों ने उनके हेलीपेड को भी कब्जे में ले लिया था। जब किसान लौट रहे थे तो केंद्रीय मंत्री के बेटे की गाड़ियों ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें चार किसानों की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित किसानों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया और दो गाड़ियों में आग लगा दी। इसमें एक पत्रकार की भी मौत हुई थी।
चार डीएसपी और एक एएसपी के ट्रांसफर
– डीएसपी आलोक कुमार अग्रहरि सीबीसीआईडी लखनऊ से मुरादाबाद
– एएसपी अखिलेश भदौरिया एसपी यातायात अलीगढ़ से एएसपी मुरादाबाद एएसपी अखिलेश भदौरिया एसपी यातायात अलीगढ़ से एएसपी मुरादाबाद
– डीएसपी इंदु सिद्धार्थ मुरादाबाद से अलीगढ़
– डीएससपी आशुतोष तिवारी प्रयागराज एयरपोर्ट सुरक्षा से मुरादाबाद
– डीएसपी मनीष यादव मुरादाबाद से प्रयागराज एयरपोर्ट सुरक्षा

