बोले राहुल -कांग्रेस का कोई भी व्यक्ति कितना भी सीनियर हो, कितना भी जूनियर हो, उसके लिए ट्रेनिंग अहम है

चुनावी तैयारियों में सभी राजनैतिक पार्टियां अपने अपने दाव खेलने में लगीं हैं जिसके चलते एक दूसरे पर जनता के समक्ष आरोप प्रत्यारोप मढ़ने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी के डिजिटल ‘जन जागरण अभियान’ की शुरुआत की है इस उद्घाटन समारोह में उन्होंने सीधे नहीं बल्कि बिना नाम लिए पार्टी के नेता सलमान खुर्शीद की किताब पर जारी विवाद ार बोलते हुए कहा कि  “आखिर हिदू धर्म और हिंदुत्व में क्या अंतर है, क्या वे एक ही बातें हैं। अगर वे एक ही बात हैं, तो हम उनके लिए एक जैसा नाम क्यों नहीं इस्तेमाल करते? ये जाहिर तौर पर दो अलग-अलग चीजें हैं। क्या हिंदू धर्म किसी सिख या मुस्लिम को मारना है, लेकिन हिंदुत्व का यही काम है।”
इतना ही नहीं बल्कि राहुल गांधी बीजेपी सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा और कहा कि आज लोग हिंदू धर्म और हिंदुत्व को एक समझने लगे हैं, जबकि ये दोनों अलग-अलग बातें हैं। उन्होंने कहा, “हमें चाहे यह पसंद हो या नहीं, लेकिन भाजपा-संघ की नफरत वाली विचारधारा कांग्रेस की प्यार और राष्ट्रवाद वाली विचारधारा पर भारी पड़ी है। हमें यह मानना होगा।” आज सम्बोधन में राहुल ने ये भी कहा कि  “हमारी विचारधारा अभी भी जिंदा है, जीवित है,लेकिन इसका प्रभाव कुछ कम हुआ है।” उन्होंने पार्टी की विचारधारा आगे बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि इसका प्रभाव कम इसलिए हुआ है, क्योंकि हम इसका अपने ही लोगों के बीच ठीक से प्रसार नहीं कर पाए। 

राहुल ने आगे अपनी योजना को लेकर कहा, “हमारी कांग्रेस का कोई भी व्यक्ति कितना भी सीनियर हो, कितना भी जूनियर हो, उसके लिए ट्रेनिंग अहम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *