सीएम धामी को लेकर अभिनेता के सोशल मीडिया पर लिखा कुछ ऐसा

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता कंपनी जंगली पिक्चर्स ने अपनी फिल्म ‘बधाई दो’ की शूटिंग और सब्सिडी के लिए उत्तराखंड में मिले सहयोग को तहेदिल से शुक्रिया किया है। और सीएम धामी को आभार व्यक्त किया है।  जंगली पिक्चर्स ने मुख्यमंत्री को अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर टैग करते हुए लिखा है।

ट्वीट में लिखा गया है कि ‘मुख्यमंत्री धामी और उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद का सहयोग और गर्मजोशी से भरे आतिथ्य के लिए हार्दिक धन्यवाद। फिल्म के लिए शूटिंग की अनुमति देने से लेकर सब्सिडी स्वीकृत करने तक उनकी कार्यप्रणाली वास्तव में सराहनीय है। हम एक बार फिर सुरम्य राज्य उत्तराखंड में शूटिंग करने के अवसर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं’।

फिल्म के मुख्य अभिनेता राजकुमार राव ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा ‘धन्यवाद सर’। उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने फिल्म निर्माता को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड में फिल्म निर्माताओं के लिए एक आदर्श वातावरण तैयार हो रहा है।नोडल अधिकारी संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय ने बताया कि पिछले एक वर्ष में लगभग 200 फिल्म शूटिंग की अनुमतियां जारी की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *