अब रिलीज़ होगी ड्रीम गर्ल 2,आयुष्मान के फैन्स को बेसब्री से इंतज़ार 

ड्रीम गर्ल 1 से सभी को हँसाने और अलग तरह के अभिनय से दिलों को जीतने वाले आयुष्मान खुराना अब ड्रीम गर्ल 2 से गुदगुदाने जल्द आने वाले हैं।  आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ को लेकर काफी चर्चाओं में भी बने हुए है। जब से इस फिल्म का एलान हुआ है तभी से फैंस इसके आने पर टटकी लगाए बैठे हैं। दरअसल, खबर यह है कि फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है।अब  ‘ड्रीम गर्ल 2’ के फैंस को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। फिल्म, जो पहले 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी उसकी रिलीज डेट में बदलाव की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही फिल्म को नई रिलीज डेट भी सामने आ गई है, जो 25 अगस्त 2023 है। 

आयुष्मान खुराना पूजा और करम दोनों की भूमिका निभाएंगे। टीम आयुष्मान को पूजा के रूप में पर्दे पर दिखाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है फिल्म की रिलीज डेट टाली गई है। ड्रीम गर्ल 2, 25 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *