शादी के 18 साल बाद टूटा अभिनेता धनुष और ऐश्वर्या का रिश्ता,सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी

चेन्नई : साउथ के सुपरस्टार और रजनीकांत के दामाद धनुष ने कल देर रात सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी फिल्म निर्माता पत्नी ऐश्वर्या से शादी के 18 साल तलाक़ का ऐलान किया। इस ख़बर को सुनते ही उनके फैंस हैरान रह गए। बता दें कि अभिनेता धनुष और रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या की शादी 2004 में हुई थी,और उनके दो बेटे हैं ,जिनके नाम यात्रा और लिंगा हैं। अभिनेता धनुष ने ट्विटर पर किये एक नोट में कहा कि दोस्त के रूप में, दंपति के रूप में, माता-पिता के रूप में और एक-दूसरे के शुभचिंतकों के रूप में हमने 18 साल का साथ निभाया,और आज हम एक ऐसी जगह पर खड़े हैं, जहां हमारे रास्ते अलग हो गए हैं। ऐश्वर्या और मैंने पति-पत्नी के रूप में अलग होने का निर्णय लिया है।और हम चाहते हैं कि आप सभी हमारें इस फ़ैसले का सम्मान करें और इससे उबरने के लिए हम दोनों को ज़रूरी प्राइवेसी देनें का काम करें।

धनुष के फ़िल्मी करियर के बारें में बताएं तो धनुष ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत वर्ष 2002 में की थी। और उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म ‘थुल्लुवाधो इलामाई’ से अपने अभिनय का लोहा मनवाया। इस फिल्म में धनुष के काम को लोगों ने काफ़ी पसंद किया,इसी वज़ह से उन्होंने अपनी पहली फिल्म से ही फैंस के बीच जगह बना ली थी। और अभी तक धनुष 50 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने बॉलीवुड में भी कुछ फिल्मों में काम किया है , जिसमे वर्ष 2013 में आई फ़िल्म रांझणा शामिल है , इस फिल्म में भी धनुष के किरदार को काफ़ी पसंद किया गया था। और अभी हाल ही में सारा अली खान और अक्षय कुमार के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उनकी फ़िल्म अतरंगी रे रिलीज़ हुई थी,इस फ़िल्म में भी उनके काम को ख़ूब पसंद किया गया।