बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने बेटे के लिए मांगा टिकट,कहा टिकट मांगना बेटे का अधिकार है

लखनऊ : भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने पार्टी से मांग की है कि लखनऊ के कैंट क्षेत्र से उनका बेटा मयंक बहुगुणा जोशी भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रहा है।उन्होंने कहा कि उनका बेटा पिछले 12 सालों से पार्टी के लिए काम कर रहा है,और पार्टी से टिकट माँगना उसका अधिकार है।उन्होंने मीडिया से कहा कि पार्टी आलाकमान तय करेगी कि उनके बेटे मयंक को टिकट मिले या नहीं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने आखिरी चुनाव साल 2019 में लड़ा था. अब वह चुनाव लड़ना नहीं चाहती हैं, ऐसे में उनकी जगह उनके बेटे को टिकट दिया जा सकता है।

आज केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ रीता बहुगुणा जोशी की एक बैठक हुई। क्योंकि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ही प्रदेश में टिकट के लिए उम्मीदवारों की जांच रहे हैं। इस बैठक के बारे में संभावना जताई जा रही है कि रीता बहुगुणा ने अपनी जगह अपने बेटे के लिए टिकट मांगा है। हालांकि पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि बैठक में बेटे के टिकट को लेकर कोई भी चर्चा नहीं हुई है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह अब चुनाव लड़ना नहीं चाहती हैं,और अपना इस्तीफ़ा भी देने को तैयार हैं।और उन्होंने ऐसे कई उदाहरण देते हुए कहा कि कई नेताओं के बच्चों को उनकी जगह टिकट दिया गया है और वह भी बस अपनी जगह अपने बेटे केलिए टिकट की मांग कर रही है। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि उनके बेटे को टिकट मिलें या ना मिलें इसका फ़ैसला पार्टी आलाकमान करेगी और पार्टी जो भी तय करेगी वह हमें भी मान्य होगा।