पीएम नरेंद्र मोदी ने नमो ऐप के ज़रिए बूथ अध्यक्षों से किया संवाद,कई मुद्दों पर की चर्चा

वाराणसी : देश के प्रधानमंत्री और वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी ने आज नमो ऐप के ज़रिये बूथ अध्यक्षों से संवाद किया। इस ऑनलाइन संवाद के लिए पहले ही सभी बूथ अध्यक्षों के नाम प्रदेश आलाकमान को भेजे जा चुकेथे। पीएम मोदी नमो ऐप के माध्यम से वाराणसी में कोरोना को लेकर क्या समस्याएं हैं और इसके लिए बूथ स्तर पर क्या उपाय किये जा रहे हैं, वैक्सीनेशन की क्या स्थिति है , इन सभी मुद्दों पर चर्चाएं की। इस बात की जानकारी बीजेपी की उत्तर प्रदेश इकाई ने लोगों से नमो एप के जरिए अपने विचार और ज़रुरी सुझाव साझा करने को कहा था।


भाजपा आईटी सेल प्रभारी शशि कुमार ने बताया कि 18 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बूथ अध्यक्षों से ऑनलाइन माध्यम से संवाद किया जाएगा। इसमें बूथ अध्यक्ष महानगर और जिला बूथ अध्यक्ष शामिल होंगे। सभी बूथ प्रभारियों की लिस्ट पहले ही प्रदेश इकाई को भेज दी गई है। लेकिन यह बात गोपनीय ही रखी गई थी कि पीएम मोदी किस प्रभारी से संवाद करेंगे।
आईटी सेल प्रभारी शशि कुमार ने जानकारी दी कि सभी बूथ प्रभारियों में से आठ प्रभारियों का चयन किया गया है , जिनसे कोरोना को लेकर क्या उपाय और वैक्सीनेशन कितनी तेजी से हो रहा, इस पर चर्चा होगी। इसके साथ ही शहर की अन्य समस्याओं पर भी बूथ अध्यक्ष चाहे तो बात कर सकता है। और चुनावी तैयारियों पर भी चर्चा हो सकती है।