रणदीप हुड्डा पर लगा स्क्रिप्ट और लिरिक्स कब्जाने का आरोप,जानिए पूरा मामला

एक फिल्म स्क्रिप्ट, स्टोरी व लिरिक्स राइटर प्रियंका शर्मा ने जो की हिसार में हैं फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा पर अपनी करोड़ों रुपये की कीमत की स्क्रिप्ट व लिरिक्स चुराने का इलज़ाम लगाया है। उन्होंने कहा है की रणदीप हुड्डा ने उनकी   करोड़ों रुपये की कीमत की स्क्रिप्ट व लिरिक्स कब्जा लिए हैं। प्रियंका शर्मा ने अपने अधिवक्ता रजत कलसन के ज़रिए ,एक्टर रणदीप हुड्डा को पंद्रह दिनों के अंदर उनकी स्क्रिप्ट व लिरिक्स वापस करने और दस करोड़ रुपये हर्जाना देने के लिए लीगल नोटिस भिजवाया है। प्रियंका शर्मा के अधिवक्ता रजत कलसन ने बताया कि प्रियंका शर्मा मूल रूप से हरियाणा के हिसार जिले से हैं और अभी सूरत में रहती हैं। वह फिल्मों के लिए स्क्रिप्ट, स्टोरी व गीत लिखती हैं। वे बॉलीवुड की फिल्म स्क्रिप्ट राइटर एसोसिएशन की मेंबर हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से अभिनेता से संपर्क किया और अपने बारे में बताया।

पर हुड्डा ने प्रियंका शर्मा को कहा कि आप तो हरियाणा से ही हैं, घर से हैं और हमारी एक ही बात है। हम जल्दी एक प्रोडक्शन हाउस बनाने जा रहे हैं और जल्द ही आप की स्क्रिप्ट पर काम करेंगे, आप मुझे वह सारी स्क्रिप्ट भेज दें। इसके बाद प्रियंका शर्मा की ई-मेल तथा व्हाट्सएप पर रणदीप हुड्डा तथा उनके परिवार की सदस्य आशा हुड्डा, मनदीप हुड्डा, डॉक्टर अंजलि हुड्डा, मनीष व रणदीप हुड्डा की मैनेजर पंचाली चौधरी व रणदीप हुड्डा की मेकअप आर्टिस्ट रेणुका पिल्लई से लगातार बातचीत हुई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *