आईआईटी रुड़की पहुंचे मिस्टर खिलाड़ी, उमड़े फैन्स 

आज कल अभिनेता अक्षय कुमार उत्तराखंड में हैं जहां उन्होंने केदारनाथ बाबा के दर्शन किए वहीँ गुरूवार को मिस्टर खिलाड़ी आईआईटी रुड़की में शूटिंग करने पहुंचे। उनके साथ अभिनेत्री अनन्या पांडे भी मौजूद रहीं और अन्य कलाकारों के साथ फिल्म की शूटिंग की। शूटिंग के चलते प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए बेचैन रहे।

अक्षय कुमार ने प्रशंसकों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए जब भी मौका मिला, उनकी तरफ देखकर हसे और हाथ दिखाकर प्यार दिखाया। इसे देख उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आईआईटी रुड़की में मंगलवार से शूटिंग की तैयारी चल रही थी। बुधवार को फिल्म की शूटिंग होनी थी। इसके लिए मेन बिल्डिंग के सामने एक सेट भी तैयार किया गया था लेकिन मंगलवार देर शाम आई तेज आंधी से सेट खराब था। इसलिए शूटिंग रद्द हो गई। 
दोबारा नया सेट तैयार हुआ।  बृहस्पतिवार सुबह ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई। शूटिंग देखने के लिए अनेक दर्शक वहां पहुंचे थे। सुबह से शाम तक शूटिंग चली। इसमें अभिनेता अक्षय कुमार अभिनेत्री अनन्या पांडे के अलावा कई कलाकारों ने  काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *