तीन साल तक एक दूजे को समझने के बाद बी-टाउन का सबसे चहेता और स्टार कपल कियारा आडवाणी-और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के पवित्र बंधन में बंधे। आज इस ख़ूबसूरत जोड़े की शादी धूम धाम से संपन्न हुई। पिछले दो दिनों से राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में चल रही सिद्धार्थ-कियारा की शादी की रस्में जारी थी। आज 7 फरवरी मंगलवार को सात फेरे लेकर एक-दूजे के हो गए। स्टार कपल की शादी का हिस्सा बनने के लिए दोनों के परिवारों के सहित इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियां भी मौजूद रहीं। इनमें करण जौहर से लेकर शाहिद कपूर, ईशा अंबानी भी शामिल हुई।दुल्हन कियारा सिल्वर कलर के आउटफिट और वैसे ही कलर के कपड़ों में दूल्हा बनकर सजे सिद्धार्थ। दोनों की जोड़ी बहुत अच्छी लग रही थी। सिद्धार्थ ने ‘साजन जी घर आए’ गाने पर मंडप में एंट्री ली है। कियारा आडवाणी की संगीत और हल्दी सेरेमनी की वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।
एक दूजे के हुए सिड-कियारा,शादी हुई संपन्न

