मोरबी हादसे में पुलिस ने दायर की 1262 पेज की चार्जशीट

हालिया गुजरात के मोरबी में हुआ पुल हादसे के मामलें में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है और 1262 पेज की इस चार्जशीट में पुल का संचालन करने वाली कंपनी ओरेवा ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर जयसुख पटेल को आरोपी बताया गया है। ऐसे में जयसुख पटेल पर भी गिरफ्तारी की तलवार आ सकती है। ऐसे में जयसुख पटेल ने बीती 20 जनवरी को मोरबी की सेशन कोर्ट में याचिका दायर कर अग्रिम जमानत की मांग की थी लेकिन कोर्ट ने इसे साफ़ मना किया है।मोरबी पुल हादसे में गुजरात सरकार भी मोरबी न्यायपालिका को भंग करेगी और साथ ही, सरकार ने पहले नगरपालिका को कारण बताओ नोटिस भेजा था और इसपर जवाब तलब किया था। अगर सरकार नगरपालिका के जवाब से संतुष्ट नहीं हुई तो वह नगरपालिका को भंग भी कर सकती है। वहीं सरकार के कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए नगरपालिका ने एसआईटी द्वारा जब्त दस्तावेजों को वापस लौटाने की मांग की है। नगर पालिका का कहना है कि हादसे के बाद से सभी दस्तावेज मामले की जांच कर रही एसआईटी के पास हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *