अब धीरेन्द्र शास्त्री पर कार्रवाई की हुई मांग,जानिए कौन आया आगे

बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं लाखों लोग उनके पक्ष में है तो कई उनके हाथ पैर धोकर पीछे भी पड़े हैं वहीँ,अब धीरेन्द्र शास्त्री के लिए बरेली की दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने उनके बयानों और कार्यक्रमों पर निशाना साधा है और कहा है कि धीरेंद्र शास्त्री अपने बयानों से देश में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। धर्मांतरण की बात करते हैं। खुले मंच से इस्लाम धर्म के खिलाफ साजिश रचने और मजाक उड़ाने का काम कार्य कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

मौलाना ने ये भी कहा कि मेरी सरकार से गुजारिश है कि धर्मांतरण कानून के तहत धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अगर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो मुस्लिम जमात के लोग कोर्ट जाने का कदम उठाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *