व्हाइट हाउस से पीएम को आया निमंत्रण,पढ़िए खबर 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल गर्मियों में अमेरिका के दौरे पर जाएंगे। हालांकि, यात्रा की तारीखों को लेकर अभी स्पष्टता नहीं है और दोनों देशों के अधिकारी इस पर सभी तैयारियां करने में लगे लगे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की तरफ से पीएम मोदी को अमेरिका यात्रा का निमंत्रण भेजा है।दोनों देशों के प्रशासन ने इस निमंत्रण को सैद्धांतिक रूप से मान लिया है। दोनों पक्षों के अधिकारी जून-जुलाई की उपयुक्त तारीखों पर चर्चा कर रहे हैं, जब न केवल अमेरिकी प्रतिनिधि सभा और सीनेट के दोनों आयोजित होने हैं, साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की के पास भी कोई पूर्व नियोजित अंतरराष्ट्रीय यात्रा नहीं है।
राजकीय यात्रा के लिए कम से कम कुछ दिनों की जरुरत होती है। जिसमें अन्य बातों के अलावा अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करना और व्हाइट हाउस में राजकीय रात्रिभोज शामिल है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *