देश में धूम धाम से दशहरे पर रावण दहन किया गया। वहीं एक जेल में बवाल भी हुआ क्यूंकी गोवा की कोलवले केंद्रीय जेल के चार अधिकारियों को ड्यूटी में भारी लापरवाही दिखाई दी उन्हें इसी आरोप में निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें जेल के कैदी रावण का पुतला जला रहे हैं।
अधिकारी निलंबित – जेल महानिरीक्षक ओमवीर सिंह ने बीते दिन शुक्रवार को सहायक अधीक्षक चंद्रकांत हरिजन, जेलर महेश फडते और अनिल गांवकर तथा सहायक जेलर रामनाथ गौडे को निलंबित करने का आदेश जारी किया। सोशल मीडिया पर दशहरा की शाम को कैदियों द्वारा पटाखों का यूज हुआ और रावण दहन करने का वीडियो सामने निकलने के बाद कार्रवाई हुई। जेल अधिकारियों को जवाब देना होगा कि बिना पूर्व अनुमति लिए कैदियों को पुतला जलाने की इजाजत किसे देदी गई।

