नई दिल्ली : आज़ादी का अमृत महोत्सव 23 जनवरी से आयोजित करने का एलान किया था जो कि समय होकर आज शनिवार 29 जनवरी को समाप्त हुआ। गणतंत्र दिवस के भव्य समारोह का समापन आज शनिवार को हुआ । दिल्ली के विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह के माध्यम से गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह में मौजूद रहे इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी समारोह में मौजूद रहे।सूत्रों की मानें तो समारोह आज औपचारिक रूप से समाप्त किया।

हर साल 29 जनवरी को देश की राजधानी दिल्ली के विजय चौक पर बीटिंग द रिट्रीट समारोह का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस के भव्य समारोह का समापन किया जाता है। आज आसमान में देश में तैयार करीब 1,000 ड्रोन ने अपना जलवा बिखेरा। आसमान में ग्लोब और महात्मा गांधी को चित्रित किया गया। इससे पहले केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया था कि चीन, रूस और ब्रिटेन के बाद इन मानव रहित हवाई उपकरणों के साथ इतने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करने वाला भारत चौथा देश बन जाएगा।

