तिरंगे का अपमान करना पड़ा भारी,CRPF ने दिल्ली पुलिस के हवाले किया 

 नई दिल्ली: आज दिल्ली से अजीब खबर मिली जिसके चलते बीती 8 माई को राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर राष्ट्रीय ध्वज के का बेहद बड़ा अपमान करता पाए गया युवक गिरफ्तार किया गया। एक यात्री को तिरंगा को बिछाकर नमाज पढ़ते देख केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने उसे हिरासत लेलिया और  पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दुबई से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे यात्री के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज का अपमान का मामला दर्ज भी कर लिया और बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया । 

पुलिस अधिकारियों ने मामले पर बताया कि यह मामला आज का नहीं है बल्कि आठ मई का है। असम निवासी मोहम्मद तारिक अजीज 8 मई को दुबई से दिल्ली हवाई अड्डा पहुंचा था। उसे दिल्ली हवाई अड्डा से फ्लाईट से दीमापुर जाना था।

शाम करीब पांच बजे बोर्डिंग गेट एक व तीन के सामने वह राष्ट्रीय ध्वज बिछाकर नमाज पढ़ने लगा। सीसीटीवी पर निगरानी कर रहे सीआईएसएफ कर्मियों को उसकी गतिविधि संदिग्ध लगी। जवानों ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *