ज्वालापुर कोतवाली में तैनात एक इंद्रजीत राणा नाम का दरोगा बीते दिन रविवार को रिश्वत लेते रेंज हाथ गिरफ्तार किया गया। एधोखाधड़ी के मामले में आरोपी से 20 हजार की रिश्वत की डिमांड की थी। इस बात की शिकायत उस व्यक्ति ने विजिलेंस से कर दी।देर रात में ही विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी दरोगा को धर लिया। कोतवाली के समीप बने पुलिस आवास में दरोगा से टीम पूछताछ करने में लगी रही। विजिलेंस की कार्रवाई से अन्य पुलिसकर्मियों में भी अफरातफरी मची हुई है।
ज्वालापुर कोतवाली में रंगे हाथ पकड़ा गया दरोगा,मचा हड़कंप

