कैसा गया सिद्धू का जेल में पहला दिन,क्या मिल सकती है जल्द रिहाई ?

आपको बतादें कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू बीते दिन शुक्रवार को पटियाला की सेंट्रल जेल में चले गए थे ,जिसके बाद उनका पहला दिन और रात कुछ ख़ास नहीं थी उन्हें जेल की पहली रात ही रास नहीं आई। उन्होंने अपनी पहली रात घर से साथ लाईं ड्राई ब्लू बैरीज खाकर गुजारी। जबकि जेल नियमों के अनुसार, उन्हें डिनर में दाल व रोटी दी गई, लेकिन लीवर में दिक्कत व गेहूं से एलर्जी के चलते उन्होंने यह खाना खाने से मना कर दिया। आज शनिवार को दिन की शुरुआत सिद्धू ने रोजाना की तरह मेडिटेशन व हल्की कसरत के साथ की। इसके बाद वह जेल के अंदर ही मौजूद गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका।

खबर है कि सिद्धू के वकील एचपीएस वर्मा ने बताया है कि पटियाला में चीफ जुडीशियल मजिस्ट्रेट अमित मल्हन की अदालत में याचिका दायर करके जेल में सिद्धू को उनकी खराब सेहत के हिसाब से स्पेशल डाइट देने की अपील की गई है। इसके जवाब में कोर्ट ने जेल सुपरिंटेंडेंट को सरकारी राजिंदरा अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. एचएस रेखी की देखरेख में डाक्टरों का बोर्ड बनाकर सिद्धू की मेडिकल जांच करने के निर्देश दिए है।

कैदी नंबर 241383 –नवजोत सिंह सिद्धू अब जेल में कैदी नंबर 241383 हो गए हैं। सिद्धू को पहले रात में जेल की लाइब्रेरी अहाते में रखा गया था, लेकिन बाद में कैदी नंबर अलाट होने पर उन्हें बैरक में शिफ्ट कर दिया गया। सिद्धू इस समय बैरक नंबर 10 में हैं। खास बात यह है कि बैरक नंबर 11 में सिद्धू के राजनीतिक विरोधी बिक्रम सिंह मजीठिया है। 


मिल सकती जल्द रिहाई –
जेल नियमों के मुताबिक सिद्धू जेल में बनी फैक्टरी में काम करते हैं, तो उन्हें एक साल की सश्रम कैद की सजा में 48 दिन की छूट मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *