Ankita murder: रिजॉर्ट की जांच एडीएम पौड़ी के हाथ,पटवारी हुआ सस्पेंड

ऋषिकेश : प्रदेश में सभी के दिल को दहला देने वाला अपराध,अंकिता भंडारी की ह्त्या ने कई सवाल खड़े कर  दिए है जिसकी जांच अब एडीएम पौड़ी को सौपी गई है वहीँ अंकिता हत्याकांड को लेकर पटवारी वैभव प्रताप को सस्पेंड भी कर दिया गया है। डीएम पौड़ी ने इसके आदेश जारी किए। खबर है कि बीती 19 सितंबर को अंकिता के पिता ने फोन पर बेटी की गुमशुदगी की सूचना वैभव प्रताप को दी जब भी वैभव गुमशुदगी की खबर लगते ही चार दिनों की छुट्टी पर निकल गया।


छुट्टी पर जाने से पहले वैभव ने पटवारी विवेक कुमार को चार्ज दिया था। वैभव ने छुट्टी पर जाते ही फोन भी बंद हो गया था। परिजन उसके बाद से ही पटवारी से संपर्क नहीं कर पा रहे थे। था। यह क्षेत्र राजस्व पुलिस के अंतर्गत है। जिसकी वजह से पटवारी वैभव प्रताप को ही इसकी सूचना दी गई। दूसरे पटवारी ने शिकायत लिखी। चार दिन बाद जब केस रेग्यूलर पुलिस को हस्तांतरित हुआ तब पूरा मामला खुला। डीएम डॉ. विजय जोगदंडे ने वनंत्रा रिजॉर्ट की वैधता की जांच एडीएम पौड़ी को सौंप दी है। वहीं, जांच कमेट भी बनाई गई है। वन व राजस्व विभाग के कर्मचारी इसमें शामिल हैं। साथ ही डीएम ने 15 दिन में रिपोर्ट के लिए कहा है। 

रिजॉर्ट पर कार्रवाई के संबंध में डीएम ने कहा, करवाई तहसील स्तर पर हुई है। बाद में इसकी सूचना मिली थी। पुलिस ने उन्हें बताया कि कोई साक्ष्य प्रभावित नहीं है। सभी जरूरी साक्ष्यों का संकलन कर लिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *