बीती रात रविवार को बारिश होने से मौसम ली वहीँ दूसरी तरफ लोगों ने चैन की सांस। क्यूंकि देर रात झमाझम हवाओं के साथ बारिश हुई जिससे मौसम को ठंडा हो गया है। ठंडी हवाएं चलने से लोग खुश है। जिन लोगों को अपने दफ्तरों के लिए निकलना है उन्हें खासी परेशानी हो रही है। का सामना करना पड़ रहा है।
इतना ही नहीं बल्कि दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह सोमवार तड़के करीब पांच बजे से चल रही तेज आंधी और बारिश के कारण जन-जीवन काफी प्रभावित हुआ है। दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम और गाजियाबाद समेत कई इलाकों में सैकड़ों पेड़ गिरे है जिससे काफी नुकसान की खबर है पहले दिन की सुबह ही इस तरह की आंधी और बारिश से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई इलाकों में भारी जाम भी सर दर्दी हो गया है।
तेज हवाओं के साथ बरसात का सिलसिला चल रहा है। इस वजह से एनसीआर के कुछ हिस्सों में बत्ती भी गुल है। मौसम बदले मिजाज और आंधी-बारिश के कारण दिल्ली हवाईअड्डे पर उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ है। एयरपोर्ट ने यात्रियों से अनुरोध है कि उड़ान की ताजा जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।

