गुरुग्राम: गुरुग्राम से एक ऐसी हैवानियत की घटना सामने आई है जिसे पढ़कर और सुनकर आपकी रूह न कांपे तो कहियेगा। एक दम्पति ने अपनी बच्ची की देखभाल के लिए एक नाबालिग के साथ जो बेरहमी बरती वो किसी इंसान की सोच नहीं हो सकती। आरोपी दंपती ने नाबालिक पर इतने अत्याचार किए, वह काफी देर तक तो यह भी नहीं बता सकी कि उसके साथ क्या-क्या अत्याचार हुआ और जब रेस्क्यू टीम के बहुत देर तक उसे संभाला प्यार से पूछताछ की तब वो जुल्म की दास्तां बयां कर सकी। अपने शरीर के हर उस अंग को दिखाया जोकि खट्टर दंपती ने उसे गर्म चिमटे से दागा था। मासूम के साथ हुए इस अत्याचार की कहानी को देख-सुनकर रेस्क्यू टीम की सदस्यों को भी रोना आ गया। मासूम किशोरी की आंखे भी भर आयीं। उसका कहना था कि करीब पांच छह माह से वह इस दंपती के घर आई थी।
एक प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से उसे यह नौकरी मिली थी। दंपती ने कहा था कि उनकी तीन साल की बच्ची का ध्यान रखना होगा। मगर जब यहां आई तो घर का हर काम करना पड़ता था। उससे मारपीट की जाती थी। हद तो तब हो गई जब उसे गरम चिमटे से दागा जाने लगा। किशोरी ने अपने चेहरे, हाथ, पैर आदि कई जगहों पर जले हुए और चोट के निशान भी दिखाए। पडोसी के कहने पर मामला दर्ज हुआ और दम्पति को गिरफ्तार किया गया। क्यूंकि पड़ोसी ने पीड़िता को कूड़ेदान से खाना निकलकर खाते देखा था और कई बार घर से उसके चीखने की आवाज़े भी सुनी थी। नाबालिक के घरवालों को बुलाया गया है,आने पर उसे उन्हें सौपा जाएगा।

