सरकार ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न केंद्रीय और राज्य बलों के 954 पुलिस कर्मचारियों को सेवा पदक देने का एलान किया है । केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक़,230 कर्मियों को पदक से सम्मानित चिन्हित किया गया है। इसमें वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमजी) भी हैं। आपको बतादें कि सीआरपीएफ अधिकारी लोकराकपाम इबोम्चा सिंह एकमात्र व्यक्ति हैं, जिन्हें पीपीएमजी पदक से सम्मानित किया जाएगा। उनकी सेवाकाल में यह दूसरा वीरता पदक है। विशेष सेवा के लिए 82 राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए 642 पुलिस पदक दिए जाएंगे इसकी घोषणा हुई है। इसके अलावा, 33 पदक महाराष्ट्र पुलिस, 27 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा 24 छत्तीसगढ़ पुलिस को दिए जाएंगे।
स्वतंत्रता दिवस : 954 पुलिस पदक दिए जाएंगे,राज्य को सबसे अधिक

