Research: कोवॉक्सिन 2 से 18 साल के बच्चों के लिए पूरी तरह सुरक्षित

सभी जानतें है कि देश में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए तैयार की गई वैक्सीन से काफी  हद तक इस खतरनाक संक्रमण से लड़ा गया है और अब बच्चो को भी इससे बकहय जा सके इसके लिए भारत बॉयोटेक का कोरोना रोधी टीका कोवॉक्सिन दो से 18 साल तक के बच्चों व किशोरों के लिए सुरक्षित व कारगर बना लिया है इस बात की जानकारी आज कंपनी ने शुक्रवार को दी है और दावा किया है कि कोविड वैक्सीन दूसरे व तीसरे चरण के अध्ययन में बच्चों के लिए सुरक्षित, सहन करने योग्य और प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा करने वाली होगी। 

आपको बतादें कि ये वैक्सीन भारत बॉयोटेक बनाई है और यह स्वीकार किया है कि कोवॉक्सिन का 2-18 वर्ष तक के स्वस्थ बच्चों और किशोरों पर परीक्षण किया था। जून 2021 से सितंबर 2021 के बीच किए गए इस परीक्षण में यह टीका उच्च प्रतिरक्षा पाया  है। अध्ययन के डाटा अक्तूबर 2021 में केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) को पेश किया गया था। इसके बाद 6 से 18 वर्ष तक की उम्र के बच्चों के लिए इसके आपातकालीन उपयोग की इजाजत मिली है।
 2 वर्ष से 18 वर्ष की आयु वर्ग के स्वस्थ बच्चों और किशोरों को कोवॉक्सिन का टीका लगाया जाता है, तो उनके लिए वह कितना सुरक्षित होगा, उनका शरीर इसके बाद क्या प्रतिक्रिया देगा और उनकी प्रतिरक्षा क्षमता पर इसका क्या असर होगा। अध्ययन में कोई गंभीर दुष्प्रभाव नजर नहीं आया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *