भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के सूर्य मिशन आदित्य एल1 के प्रक्षेपण करने अधिकतर तैयारी पूरी कर ली है। इसरो ने कहा है कि आदित्य एल1 आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेसपोर्ट पहुंचा और बताया गया है कि सितंबर के पहले हफ्ते में आदित्य एल1 की लॉन्चिंग होने की संभावना है।आदित्य एल1 को इसरो के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर में बनाया गया है, जहां से अब आदित्य एल1 सैटेलाइट लॉन्चिंग के लिए श्रीहरिकोटा पहुंची है। ये पहली बार होगा जब सूर्य के अध्ययन के लिए इसरो ये मिशन करेगा। आदित्य एल1 को सूर्य-पृथ्वी सिस्टम के लैंग्रेज पॉइंट के करीब हालो ऑर्बिट में स्थापित होगा जो कि पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर स्थित है।
इसरो की तरफ से जानकारी दी गई है कि एल1 पॉइंट के नजदीक हालो ऑर्बिट में सैटेलाइट को स्थापित करने का सबसे बड़ा लाभ होगा कि सूर्य पर नजर रखी जा सकती है और यहां सूर्य ग्रहण का भी असर नहीं होता। इससे सूरज की गतिविधियों और इनके अंतरिक्ष के मौसम पर पड़ने वाले असर का विश्लेषण करने में बहुत फायदा होगा।

