राजधानी दिल्ली में सड़कों पर रेंग रहे वाहन, भारत बंद को लेकर जाम

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में आज सोमवार सुबह से बड़ा जाम लगा हुआ है। आज ही दिल्ली में राहुल गांधी की पेशी और देशभर में अग्निपथ योजना के विरोध में बुलाए गए भारत बंद को लेकर जगह-जगह जाम की स्थिति बनी हुई है। ट्रैफिक पुलिस लोगों को लगातार अपडेट कर सतर्क रहने को कह रही है। आपको बतादें कि दिल्ली पुलिस की तरफ से कापासेड़ा बॉर्डर पर बैरिकेड लगा दिए गए हैं। दिल्ली में जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए आने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। हरियाणा के रास्ते से कोई संदेश दिल्ली शहर में प्रवेश तो नहीं कर रहा है। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहनों के लिए पहले ही एडवाइजरी जारी की गई है। जयपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को पीएमटी के रास्ते से निकाल दिया जा रहा है। अग्निपथ योजना के विरोध में कुछ संगठनों द्वारा देशभर में ‘भारत बंद’ के आह्वान के बीच चिल्ला बॉर्डर पर नोएडा-दिल्ली लिंक रोड पर लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। इससे नोएडा के लोगों को परेशानी हो रही है।राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर सरहोल टोल के पास भीषण जाम लग गया है। गाड़ियों के लिए अपनी जगह से हिलना भी मुश्किल हो गया है। चारपहिया वाहन रेंग रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *