सोनिया गांधी की बात से खुश हुए हरदा बोले -कह दी दिल छुने वाली बात 

देहरादून : विस चुनाब के बाद लगातार सोशल मीडिया पर भावनात्मक पोस्ट करने वाले पूर्व सीएम हरीश रावत ने अब लम्बे समय के बाद कुछ खुशदिल के साथ कहा है उन्होंने उदयपुर में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की कही बात से ख़ुशी जाहिर की है। जिसके चलते उन्होने कहा है कि आयोजित कार्यक्रम में सोनिया जी ने दिल को छू लेने वाली अहम बात कही।सोनिया गाँधी ने कहा कि  “आप में से बहुत सारे लोगों को कांग्रेस पार्टी ने बहुत कुछ दिया है। अब समय है कि आप पार्टी के लिए कुछ करें”।

जिसपर पूर्व सीएम रावत ने कहा कि हममें से हर व्यक्ति को कुछ कामों को अपने हाथ में लेना चाहिए। साधन खर्च करने वाले कामों को भी लेना चाहिए और कुछ ऐसे कामों को भी लेना चाहिए, जिसमें साधन कम खर्च हो रहे हों, मगर कांग्रेस बन रही हो। उन्होंने कहा कि वह दो काम अपने हाथ में लेना चाहते हैं। पहला, हर हफ्ते एक ऐसे कांग्रेस परिवार में जाऊंगा जो परंपरागत रूप से कांग्रेस परिवार है।
मगर इस समय कांग्रेस की गतिविधियों से जुड़ा हुआ नहीं है। दूसरा, दो ऐसे परिवारों में जाऊंगा जो परिवार गरीब हैं और उनमें से एक परिवार यदि दलित है तो और अधिक अच्छा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उन परिवारों तक पहुंचकर उनके साथ अपने को जोड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *