यहां आकर छिपे 6-7 आतंकी, चप्पे चप्पे की ड्रोन से निगरानी

जम्मू कश्मीर : पुंछ और राजोरी सेक्टर के जंगलों में दूर-दूर सुरक्षाबलों की टीम अलग अलग तलाशी अभियान में लगी हुई है। सुत्रों की मानें तो छह से सात आतंकियों के छिपे होने की सम्भावना जताई गई है जिसके लिए ड्रोन कैमरे से चप्पा चप्पा छाना जा रहा है। बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।  जंगलों के आसपास लोगों के घरों में भी सेना पूछताछ जारी है। 

सेना ने ड्रोन और हेलीकाप्टरों के साथ कई विशेष बल टीमों को लांच कर दिया है साथ ही क्षेत्र में तलाशी भी की जा रही है। पुलिस और खुफिया एजेंसियों की टीम सहित सुरक्षा बल समन्वय बना कर कार्य कर रहे हैं।

खबर ये भी है कि राजोरी और पुंछ सीमा से सटे भाटादूड़ियां क्षेत्र में सेना व सुरक्षा एजेंसियों को दो समूहों में 6 से 7 आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खबर मिली है। आतंकियों के लश्कर-ए-तैयबा या पाकिस्तान से संबंध होने का संदेह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *