असम के मुख्यमंत्री सरमा ने घर जाकर किया रतन टाटा को सम्मानित

मुंबई : ‘असम वैभव’ सम्मान समारोह में मशहूर उद्योगपति रतन टाटा नहीं पहुँच सके,जिसपर हिमंत बिस्व सरमा ने उद्योगपति रतन टाटा को उनके निवास पर जाकर राज्य के सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘असम वैभव’ से उन्हें पूरे ह्रदय से सम्मानित किया। रतन टाटा को पहले ये सम्मान 24 जनवरी को गुवाहाटी में राज्य सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दिया गया था। निजी कारणों से वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके थे। दरअसल,असम सरकार ने अपने सर्वोच्च सम्मानों के लिए विभिन्न क्षेत्रों के 19 लोगों को चयनित किया था।  कोविड-19 अग्रिम मोर्चे के कर्मचारियों से लेकर उद्यमी और संरक्षणवादी सभी इसमें थे।  उद्योगपति रतन टाटा को राज्य के नवगठित सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘असम वैभव’ सम्मान किया गया। पांच और लोगों को ‘असम सौरव’ और 12 को ‘असम गौरव’ सम्मान दिया गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *