नीब करौरी बाबा के दर्शन करने पहुंचे अनुष्का-विराट कोहली,मन्नत हुई पूरी 

आस्ट्रेलिया में टी 20 वर्ल्ड कप पूरा होने के बाद विराट कोहली पत्नी और बेटी के साथ बीते दिन बुधवार कुमाऊं पहुंचे हैं जहां उन्होंने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुवार सुबह उन्होंने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नीब करोरी बाबा का आशीर्वाद लेकर सभी मंदिर प्रांगड़ स्टाफ से भी भेट की। 

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सितंबर में विराट के शतक के बाद बाबा नीब करौरी की तस्वीर भी शेयर की थी। अनुमान है कि अनुषक ने पति विराट के लिए उसी फार्म वापसी के लिए दुआ मांगी थी और मुराद पूरी होने पर वह विराट के साथ वो यहां दर्शन को आयीं हैं।  नैनीताल जिले में भवाली-अल्मोड़ा एनएच किनारे स्थित कैंची धाम देश-विदेश के लोगों के लिए श्रद्धा और आस्था का केंद्र रहा है। बाबा नीम करौली महाराज में विराट की पत्नी अनुष्का की भी बड़ी श्रद्धा भावना है।
पहली बार जब एशिया कप में विराट के अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद शतक लगाने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर बाबा नीब करौरी महाराज की तस्वीर शेयर की थी। साथ ही एक नोट लिखा- ‘यू डोंट हैव जव चेंज एनी बडी, यू जस्ट हैव टू लव देम’ यानी आपको किसी को बदलने की जरूरत नहीं है, आपको बस उनसे प्यार करना है’ शेयर की है। अनुष्का शर्मा बबब की बड़ी भक्त हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *