नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली की कोर्ट की सुरक्षा पर अब सवाल उठ रहे हैं, आज शुक्रवार सुबह साकेत कोर्ट में बड़ी वारदात हुई है। साकेत कोर्ट में सुबह एक महिला को गोली मार दी गई। महिला को गवाही देने के लिए कोर्ट लेकर पहुंचे थे। एनएससी थाना अध्यक्ष ने महिला को अपनी गाड़ी से अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद दिल्ली पुलिस में महकमें में अफरातफरी मच गई है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे है कहा जा रहा है कि मारी गयीं हैं।
महिला की पहचान एम राधा नाम की हुई है इनकी उम्र 40 से अधिक है। घायलवस्था में महिला को मैक्स साकेत अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया है। प्रत्यक्षदर्शी रणजीत सिंह दलाल के अनुसार कुल 4-5 राउंड फायरिंग की गई। आरोपित व्यक्ति सस्पेंडेड वकील है, गोली मारने के बाद वह कैंटीन के बैक एंट्री के रास्ते से भाग गया।

