हरिद्वार जेल में कोरोना बम के बाद अब 56 कैदी हेपेटाइटिस पॉजिटिव

हरिद्वार जिला कारागार में  हाल ही में कोरोना का बम फूटा था जहां कई कैदी संक्रमित पाए गए थे सभी स्वस्थ हुए तो अब हरिद्वार जिला कारागार में 56 कैदियों को हेपेटाइटिस होने की खबर है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे दिन भी जेल प्रशासन को नहीं दी। जेल प्रशासन को इसकी खबर नहीं होने की वजह से कैदियों का उपचार शुरू नहीं हुआ है। संक्रमित मरीजों से दूसरे लोगों को बीमारी न फैले, इसके लिए जरूरी कदम भी नहीं प्रयास किए गए हैं।

इससे हेपेटाइटिस का संक्रमण दूसरों में फैलने की आशंका बनी है। स्वास्थ्य विभाग आमजन को बीमारियों से बचाने और जागरूकता अभियान चलाने का दावा करता है। दूसरी तरफ जेल में 56 कैदियों के हेपेटाइटिस पॉजिटिव आने पर भी बेपरवाह बना है। 28 और 29 जुलाई को जिला जेल में लगाए गए हेपेटाइटिस जांच शिविर की रिपोर्ट बुधवार को आ गई थी। इन मरीजों का समय पर उपचार शुरू हो सके इसके लिए जेल प्रशासन को जानकारी नहीं दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *