आज सुबह राजधानो दून के लच्छीवाला में बस और कार में जबरदस्त भिड़ंत हुई है। बस कार की टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर में घुस गई। भगवान का शुक्र रहा हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, हां कुछ लोगों को हल्की चोटे जरूर आई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस यात्रियों को लेकर देहरादून से पौड़ी गढ़वाल के लिए रवाना हुई थी। आज शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे लच्छीवाला के पास तेज रफ्तार बस ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराए। बस क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के समय कार में दो लोग सवार थे, जबकि बस भी यात्रियों से भरी थी। बस चालक ने शराब पी रखी थी और वह तेज रफ्तार से बस चला रहा था। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोटें नहीं आई। कुछ लोगों को मामूली चोटें लगी हैं।

