यूट्यूबर पर उत्तराखंड पुलिस ने मामला दर्ज किया,डीजीपी ने क्या कहा ?

देहरादून : फेमस युट्यूबर बॉबी कटारिया का एक वीडियो बनाना भारी पड़  गया, बॉबी ने सड़क पर यातायात रुकवाकर शराब पीने का एक वीडियो वायरल करने पर यूट्यूबर बॉबी कटारिया के खिलाफ देहरादून में मुकदमा दर्ज हुआ है।साथ ही पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे नोटिस जारी किया गया है, लेकिन कहा गया है कि फिलहाल बॉबी दुबेई में हैं। बुधवार को डीजीपी अशोक कुमार ने उस पर कार्रवाई के आदेश दिए थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह अपने कुछ दोस्तों के साथ किमाड़ी मार्ग पर यह हरकत कर रहा था। 

एक वीडियो वायरल हुई थी। इसमें एक शख्स बीच सड़क पर कुर्सी-मेज लगाकर शराब पीता नजर आ रहा है। बैकग्राउंड में आपत्तिजनक गाना भी सुना गया है। डीजीपी ने इस मामले में एसएसपी दिलीप कुंवर को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए थे।कटारिया की सफाई – कटारिया ने कहा कि मुझे यह भी याद नहीं है कि यह कब रिकॉर्ड किया गया था। हो सकता है ये मेरे शूट का हिस्सा हो। मैंने शराब का सेवन नहीं किया था और ये वीडियो उत्तराखंड का नहीं है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *