रायवाला/हरिद्वार: देहरादून जिले के रायवाला में बीती देर रात दुखद घटना हुई जहाँ रात को मोतीचूर रेलवे ट्रैक के नजदीक ही हाथी के बच्चे की ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई है। यह घटना देर रात करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है।
दरअसल,मोतीचूर रेंज अधिकारी महेंद्र गिरी गोस्वामी ने कहा कि हरिद्वार से आ रही मालगाड़ी से हादसा हुआ है। और कहा कि देर रात करीब 1:30 बजे हाथी का बच्चा झुंड से बिछुड़ गया होगा। भटकते हुए हाथी का बच्चा रेलवे ट्रैक पर आ पहुंचा होगा। जिसके कारण हाथी के बच्चे की ट्रेन से कटकर मौत हुई है। मौके पर वन अधिकारी पहुंचे हैं। हाथी के बच्चे का पोस्टमार्टम भी किया गया है।
राजानी पार्क बनने से लेकर अब हरिद्वार-दून ट्रैक पर ट्रेन की टक्कर से अब तक 29 हाथियों की मौत हुई है। 15 अक्टूबर 2016 को रायवाला के पास ट्रेन की टक्कर से एक मादा हाथी की मौत हो गई थी। 17 फरवरी 2018 को एक हाथी के बच्चे और 20 मार्च को इस ट्रैक पर एक हाथी ने दम तोड़ दिया था।
मोतीचूर रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी से हाथी के बच्चे की कटकर हुई मौत

