यूपी :आपको बतादें कि आज उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के 9 जिलों में वोटिंग हुई जिसमें लखनऊ, सीतापुर, खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बांदा, फतेहपुर और पीलीभीत जिले में आज वोटिंग होती रही। तीन बजे तक 49.89 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं, समाजवादी पार्टी ने कई जगह फर्जी मतदान का आरोप लगाया है।समाजवादी पार्टी का आरोप है कि लखीमपुर जिले की धौरहरा-141 विधानसभा सीट पर बूथ संख्या-55 (रानीपुरवा) में भाजपा के नेता प्रशासन के अधिकारियों से मेहमाननवाजी करा रहे हैं और वोटरों पर दबाव बनाकर मतदान प्रभावित कर किया गया है।
- बांदा-57.48 फीसदी मतदान
- फतेहपुर-56.96 प्रतिशत मतदान
- हरदोई-55.40 फीसदी मतदान
- लखीमपुर खीरी-62.42 फीसदी मतदान
- लखनऊ-45.98 प्रतिशत मतदान
- पीलीभीत-61.42 प्रतिशत मतदान
- रायबरेली-58.32 फीसदी वोटिंग
- सीतापुर-58.30 फीसदी मतदान
- उन्नाव -54.12 प्रतिशत वोटिंगकरहल के बूथ संख्या-266 (प्राथमिक विद्यालय जसवंतपुर) में मतदान का पिछला रिकॉर्ड टूट गया है। पांच बजे तक 73 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हो चुका है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है।

