पुतिन ने किया एलान-ए-जंग, सुरक्षा परिषद में इस हालात पर हो रहा विचार 

मॉस्को: रूस-यूक्रेन बीच अब युद्ध जैसी खबरे अब सच होती नज़र आ रही है। आज गुरूवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ एलान-ए-जंग कर भी दिया है। आज पुतिन ने सैन्य कार्रवाई का एलान करते हुए यूक्रेन की सेना को हथियार डालने और घर वापसी करने की भी चेतावनी दी है। पुतिन ने यह भी कहा कि यदि कोई दूसरा देश बीच में आया तो उसके खिलाफ भी हम सख्ती से पेश आएंगें। उधर, राजधानी कीव समेत यूक्रेन के कुछ इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। 

आज व्लादिमीर पुतिन के इस आदेश से माना जा रहा है कि यदि यूक्रेन नहीं माना तो यूरोप में एक बड़ा युद्ध होगा। उधर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इस हालात पर विचार हो रहा है। अब देखना होगा कि पुतिन के आदेश पर यूक्रेन व उसके पश्चिमी मित्र देश क्या कदम उठाते हैं। यदि अमेरिका नीत नाटो की सेना इसे नहीं मानती है तो और वह मैदान में कूदती है और यूरोप की सरजमीं पर बड़ी जंग का आगाज हो सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *