इंद्रेश कुमार की अखिलेश यादव को नसीहत,भाषा पर रखें नियंत्रण

वाराणसी : वाराणसी स्थित पातालपूरी मठ में सनातन धर्म रक्षा परिषद एवं विशाल भारत संस्थान की ओर से काशी धर्म परिषद का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने वहां मौज़ूद संतों को संबोधित किया।इसके बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अखिलेश यादव की यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रति अमर्यादित भाषा शैली को ग़लत ठहराते हुए संस्कार के साथ पेश आने की नसीहत दी। बता दें कि वाराणसी में पातालपुरी सनातन धर्म रक्षा परिषद एवं विशाल भारत संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में पाताल पूरी मठ में काशी धर्म परिषद का आयोजन हुआ।

इस मौक़े पर मुख्य अतिथि इंद्रेश कुमार ने संतो से संवाद करते हुए उत्तर प्रदेश की मौजूदा योगी सरकार की जमकर तारिफ की. यही नहीं उन्होंने संतों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के विचारों की भी चर्चा की. इस कार्यक्रम में अनेक मठ-मंदिरों के संतगण उपस्थित रहे।दरअसल, अखिलेश यादव द्वारा योगी आदित्यनाथ पर अमर्यादित भाषा शैली को लेकर इंद्रेश कुमार ने कहा कि नेताओं का काम होता है देश समाज को सही रास्ता दिखाना. यदि वही ग़लत रास्ते पर चले जायेंगे तो समाज को क्या सन्देश देंगे. नेताओं को अपने साथियों के सम्मान करने की आदत होनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी भी संस्कार सीख सके।