नई दिल्ली : गौरतलब है कि भाजपा को चुतानवी मतगड़ना में जबरदस्त जीत हांसिल हुई। जिसके बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिनों के दिल्ली दौरे पर अड्डा जामाए हुए हैं। जहाँ बीते दिन रविवार को उन्होंने उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री से मुलाकात की। वहीँ आज सोमवार सुबह वह कई मंत्रियों से मिलने की तैयारी में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह यूपी चुनाव की रिपोर्ट भी देंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलने पहुंचे हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने योगी आदित्यनाथ को यूपी की जीत पर बधाई दी।
योगी का दिल्ली दौरा,आज नितिन गडगरी से मिले,थोड़ी देर में राष्ट्रपति से मुलाक़ात

