पौड़ीः उत्तराखंड के एक संस्थान में SIT की छापेमारी पड़ी है। खबर है कि एसआईटी की टीम ने पौड़ी के घुड़दौड़ी स्थित जीबी पंत इंजिनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में छापेमारी की और दस्तावेज खंगाले जिससे प्रशासन में गर्मी का माहौल है।
दरअसल,मामला है कि एसआईटी ने ये छापेमारी अवैध नियुक्तियों की जांच को लेकर की है। एसआईटी टीम के हाथ कई अहम दस्तावेज लगाए गए हैं। संस्थान से प्रशासन को इस मामले में किसी स्तर पर और भी दस्तावेज मिलते हैं तो उसकी सूचना तत्काल एसआईटी को दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी मिली है कि इससे पहले भी एसआईटी ने छापेमारी को अंजाम दिया था। एसआईटी ने अवैध नियुक्तियों से जुड़े अहम कागजातों को कब्जे में लिया औऱ सील करके ले गई।

