उत्तराखंड : गंगनहर में बड़ा हादसा,सेल्फी लेते दोस्त गंगनहर में डूबे

उत्तराखंड की गंगनहर में बड़ा हादसा हुआ। गंगनहर किनारे सेल्फी ले रहे चार दोस्तों में से दो गंगनहर में डूब गए और उनकी मौत हो गई। दोनों को डूबते देख दो दोस्तों ने वहां तेज़ शोर मचाया। आवाज़ सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे,घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं, हादसे के सूचना से परिजनों पर दुःख का पहाड़ टूट गया। पुलिस के मुताबिक़,भरत (21) निवासी मोदीपुरम, मेरठ, संदीप (27) निवासी हवेली के पास, बागपत, अभिषेक जैन (21) निवासी चौहान एंक्लेव बागपत और राकेश (46) निवासी बड़ौत रोड, बागपत शुक्रवार की सुबह कार से मसूरी जा रहे थे। सुबह करीब चार बजे वह रुड़की पहुंचे। 

कैसे हुआ हादसा-दरअसल,ये चारों दोस्त कार से नीचे उतरकर गंगनहर किनारे खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे। इस बीच भरत और संदीप का अचानक पैर फिसल गया और वह गंगनहर में डूबा। अभिषेक और राकेश ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों गंगनहर के तेज बहाव में बह गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *