Breaking : क्या दाऊद इब्राहिम की कर दी गई हत्या ? पाकिस्तान में इंटरनेट सुविधा ठप

पाकिस्तान के कराची में अंडरवर्ल्ड डॉन माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम की हत्या हो जाने की खबर चर्चा में आई है।बीते शुक्रवार की रात को कराची के अस्पताल में दाखिल दाऊद इब्राहिम को जहर दिया गया और इसके बाद दाऊद इब्राहिम के करीबी रिश्तेदार और पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद समेत पूरे परिवार को हाउस अरेस्ट भी किया गया है।

इतना ही नहीं बल्कि पाकिस्तान इंटरनेट की सेवाएं ठप की गयीं हैं जबकि दाऊद की मौत की आधिकारिक तौर पर सूचना नहीं दी गई है। कुछ खबरों में दाऊद इब्राहिम की जहर देकर मौत की चर्चाओं को कहा गया है। रक्षा मामलों के जानकारों ने बताया है कि का पाकिस्तान इस मामले में कभी भी सच नहीं बोलेगा। बल्कि अगर इस तरीके की कोई घटना हुई होगी तो वह साजिशन अपने किसी बड़े आतंकी की हत्या करवा कर मामले को उधर डाइवर्ट करने  की कोशिश करेगा।इस मर्डर पर चर्चा जारी है कि भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी दाऊद इब्राहिम की कराची में जहर देकर हत्या हुई है। खबर है कि कराची के मुमताज हॉस्पिटल में बीते कुछ समय से अंडरवर्ल्ड माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम अपनी किडनी की गंभीर बीमारी का इलाज कराने के लिए भर्ती था। तभी बीते शुक्रवार की शाम को अस्पताल के एक यूनिट में दाखिल रहते हुए ही उसको जहर देकर मार दिया गया। अभी इस पर आधिकारिक चुप्पी बनी हुई है। आपको बतादें कि अचानक ही पाकिस्तान ने  कराची, लाहौर, मीरपुर खास और रावलपिंडी जैसे इलाकों में यूट्यूब, फेसबुक और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फिलहाल बंद कर दिया है। इतना तय है कि पाकिस्तान के भीतर कुछ बहुत बड़ा जरूर हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *