पश्चिम चंपारण : बिहार के पश्चिम चंपारण से ख़बर मिली है कि दिवाली की रात यहां 12 लोगों की मौत हो गई , वहीं 12 से ज्यादा लोग अचानक बीमार बीमार पड़ गए है। अचानक हुई 12 लोगों की मौत से इलाक़े में खलबली है। और बीमार लोगों का अस्पताल में इलाज़ चल रहा है। जिनमें तीन लोगों की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है स्थानीय लोगों का कहना है कि सभी लोगों की मौत ज़हरीली शराब पीने से हुई है , लेकिन प्रशासन की ओर से इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है कि सभी की मौत ज़हरीली शराब पीने से हुई है .वहीं मृतकों के परिवारवालों ने सभी शवों का आनन्-फानन में अंतिम संस्कार भी कर दिया। और गांववालों ने पुलिस के ख़िलाफ़ नारेबाजी भी की और कहा कि शराब बिक्री में पुलिस और स्थानीय प्रशासन की मिली भगत है।
मरने वालों के नाम हनुमत सिंह, महराज यादव, बच्चा यादव , मुकेश पासवान, जवाहिर सहनी, रमेश सहनी हैं बता दें कि बिहार में बीते दो दिनों के में जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत हो चुकी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव में पहुंची , चौकी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है . उन्होंने बताया कि गाँव से कुछ लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मरने की खबरें आ रही थी जिसके बाद हमारी एक टीम जांच के लिए गाँव पहुंची। और अब जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इस तरह की घटनाओं को लेकर विपक्ष ने सीएम नीतीश कुमार की शराबबंदी को फेल बताया है।

