बहुगुणा पर महिला नेत्री की टिप्पणी से भाजपा में हड़कंप, विधायक नाराज़

रायपुर से भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ ने प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को पत्र लिखकर पार्टी की सियासत गर्मा दी है। इस पत्र के बाद उपजा विवाद भाजपा के भीतर खलबली पैदा करने के लिए काफी है।
दरअसल उमेश शर्मा काऊ ने अपने विधानसभा क्षेत्र के एक कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एक महिला नेत्री द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर प्रदेश अध्यक्ष को शिकायती पत्र लिखा है। इस पत्र के सार्वजनिक होते ही भाजपा में हड़कंप मच गया है।
उमेश शर्मा काऊ के अनुसार उनकी विधानसभा क्षेत्र रायपुर के अंतर्गत भाजपा के वीर चंद सिंह गढ़वाली मंडल में 31 अक्टूबर को हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाजपा नेत्री इंदु बाला ने विजय बहुगुणा के खिलाफ विवादित टिप्पणी की। उनके अनुसार नेत्री ने बहुगुणा के लिए कहा कि ‘जब वह केदारनाथ जाएंगे तो आपदा में दबे शव उनको नोच नोच कर खाएंगे’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *